,

बीजापुर ब्रेकिंग: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सलियों के शव बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bijapur Breaking: Encounter between security forces and Maoists, bodies of 6 Naxalites recovered

रिपोर्ट-कुशल चोपड़ा


बीजापुर: जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में अब तक 6 माओवादी मारे गए हैं। मौके से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास रायफल, स्टेनगन, .303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक 6 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। घटनास्थल से हथियारों और माओवादी सामग्रियों की बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि कुछ माओवादी घने जंगल की ओर भाग निकले हैं। इलाके को पूरी तरह से कॉम्बिंग ऑपरेशन के लिए सील कर दिया गया है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले में पिछले कुछ महीनों में सबसे बड़ी एंटी-नक्सल कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र