लाल किला धमाका: ब्लास्ट से पहले आई-20 कार की हर मूवमेंट का खुलासा, पुलवामा से जुड़ा सुराग भी आया सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए लाल किला धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस आई-20 कार में यह धमाका हुआ था, वह घटना से पहले दिल्ली के कई इलाकों में घूमी थी। अब पुलिस को उसकी लोकेशन और एंट्री डिटेल्स मिल गई हैं, जिससे जांच का दायरा और बढ़ गया है।

घटना का विवरण
यह धमाका लाल किले के गेट नंबर-1 के सामने हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना में कई लोगों की मौत और कई घायल हुए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमाका कार में रखे विस्फोटक पदार्थ से हुआ।

ब्लास्ट से पहले कार की हर लोकेशन सामने आई
पुलिस के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल हुई हुंडई आई-20 कार की 10 नवंबर की पूरी मूवमेंट रिपोर्ट सामने आई है। यह रिपोर्ट बताती है कि कार ने किन-किन जगहों पर रुककर गतिविधियां कीं—

  1. सुबह 08:04 बजे – कार बदरपुर टोल बूथ से दिल्ली में दाखिल हुई।
  2. सुबह 08:20 बजे – ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर कार देखी गई।
  3. दोपहर 3:19 बजे – लाल किला पार्किंग एरिया में कार दाखिल हुई।
  4. शाम लगभग 6:00 बजे – कार लाल किला पार्किंग से बाहर निकली।
  5. इसके अलावा कार को दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनेहरी मस्जिद के आसपास भी देखा गया।

हरियाणा नंबर प्लेट और मालिक का सुराग
जांच में सामने आया है कि धमाके के समय कार पर हरियाणा की नंबर प्लेट (HR 26 7624) लगी थी। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मालिक की पहचान की, जिसका नाम सलमान बताया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सलमान ने बताया कि उसने यह कार करीब डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। बाद में देवेंद्र ने कार हरियाणा के अंबाला में किसी व्यक्ति को बेच दी। जांच में यह भी पता चला है कि कार आगे चलकर पुलवामा के तारिक नामक व्यक्ति के पास पहुंची थी।

पुलवामा से जुड़ा कनेक्शन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कार का जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से सीधा संबंध सामने आया है। बताया जा रहा है कि धमाका शाम 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ था। जांच एजेंसियां अब इस कड़ी को खंगाल रही हैं कि पुलवामा से दिल्ली तक कार कैसे पहुंची और किसने इसमें विस्फोटक रखा।

जांच जारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें मिलकर कार के डिजिटल और भौतिक सबूत जुटा रही हैं। पुलिस ने कार की सीसीटीवी फुटेज, टोल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि जल्द ही धमाके के असली साजिशकर्ताओं का खुलासा कर दिया जाएगा।

kanshi-ram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshi-ram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में