,

इंदौर में पुलिसकर्मियों पर ही गिरी गाज, बिना हेलमेट ड्यूटी पर पहुंचने वालों के कटे चालान

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर। शहर में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती अब खुद पुलिसकर्मियों पर भी लागू हो गई है। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम पलासिया में ड्यूटी पर बिना हेलमेट पहुंचे कई पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर की गई।

ड्यूटी पर बिना हेलमेट पहुंचे पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए बिना हेलमेट के पहुंचे थे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान कटवाए। इस दौरान कुछ कर्मियों ने बहस करने की कोशिश की, लेकिन अफसरों ने स्पष्ट कहा कि नियम सबके लिए समान हैं।

कमिश्नर ने दी थी पहले चेतावनी
पुलिस कमिश्नर ने कुछ दिन पहले ही विभाग के सभी कर्मचारियों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी थी। तीन दिन की समझाइश के बाद जब कुछ पुलिसकर्मी नियमों की अनदेखी करते पाए गए, तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कुछ चालानों का जुर्माना मौके पर वसूला गया, जबकि बाकी को ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा गया है।

डीसीपी ने खुद चलाई थी जागरूकता मुहिम
डीसीपी आनंद कल्यादगी ने हाल ही में राजवाड़ा सहित प्रमुख मार्गों पर हेलमेट सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था। उन्होंने स्वयं पुलिस रैली भी निकाली थी। इसके बावजूद जब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों के बिना हेलमेट घूमने की तस्वीरें वायरल हुईं, तो विभाग की छवि को लेकर सवाल उठे।

लोगों ने उठाए सवाल, पुलिस पर ही लागू हुआ नियम
शहरवासियों ने सोशल मीडिया पर कहा कि जब पुलिस खुद नियमों का पालन नहीं करती, तो आम लोगों से पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है। यह बात वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी कर विभागीय स्तर पर कार्रवाई कराई।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से