भूटान में बोले प्रधानमंत्री मोदी: “दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रचने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा”

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भूटान के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार शाम हुई इस भयावह घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को भूटान की राजधानी थिम्पू में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह हमला केवल दिल्ली पर नहीं, बल्कि पूरे भारत के मनोबल पर किया गया है, लेकिन साजिशकर्ताओं को उनके अंजाम तक जरूर पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “दिल्ली में हुई यह दर्दनाक घटना हर भारतीय के दिल को झकझोरने वाली है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस मामले से जुड़ी एजेंसियों के साथ बैठकें होती रहीं। देश के नागरिकों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी एजेंसियां पूरी निष्ठा से जांच में जुटी हैं और साजिश की हर परत खोली जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। हम सब मिलकर इस त्रासदी का सामना करेंगे।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार इस हमले के हर पहलू को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने अंग्रेजी में स्पष्ट शब्दों में कहा, “All those responsible will be brought to justice” यानी “जो भी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सज़ा जरूर मिलेगी।”

भूटान के नेतृत्व ने भी इस धमाके पर शोक जताया है। भूटान के राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में हजारों लोगों के साथ मिलकर दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान के संबंध केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि भाईचारे के हैं, और भारत की इस पीड़ा को भूटान अपना दुख मानता है।

दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां घटना की बारीकी से जांच कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए और एनएसजी की टीमें मिलकर जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में आतंकी साजिश के संकेत मिले हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियां विस्फोट में इस्तेमाल किए गए पदार्थ और कार की पृष्ठभूमि की पड़ताल कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान देश की जनता में भरोसा जगाने वाला माना जा रहा है। उन्होंने साफ संदेश दिया कि आतंक की किसी भी साजिश को न तो अनदेखा किया जाएगा और न ही कोई दोषी कानून के शिकंजे से बच पाएगा।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता