,

राहुल गांधी का X पर पोस्ट: पचमढ़ी पहुंचने से पहले अखबार पर बच्चों को भोजन परोसने का वीडियो साझा किया, प्रदेश सरकार पहले ले चुकी है मामले पर एक्शन

, BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी पहुंचे। वे मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित जिला अध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य में बच्चों को अखबार पर भोजन परोसे जाने की घटना पर गहरा दुख जताया और भाजपा सरकार की आलोचना की।

राहुल गांधी दोपहर करीब ढाई बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विपक्ष के नेता द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद कुछ समय रुकने के बाद हेलीकाप्टर के माध्यम से वे पचमढ़ी रवाना हुए। उनके साथ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष भी थे।

पचमढ़ी पहुंचने पर राहुल गांधी ने पहले वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी फोकस करने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों की थाली छीनकर या उन्हें अखबार पर भोजन परोसना निंदनीय है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने संगठन को सशक्त बनाने के साथ ही जनता और बच्चों के हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। लेकिन आपको बता दें कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर पोस्ट से पहले ही प्रशासन द्वारा इस मामले पर कार्रवाई कर दी गई थी।

राहुल गांधी के ट्वीट से पहले ही प्रशासन ने लिया एक्शन, संबंधित एनजीओ का टेंडर रद्द कर दिया था

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के X पर पोस्ट डाल कर बच्चों को अखबार पर भोजन परोसने की घटना पर निंदा की लेकिन आपको बता दें कि इसके पहले ही मध्य प्रदेश सरकार ने इस घटना को संज्ञान लेकर कार्रवाई कर दी गई थी, इस मुद्दे पर राज्य में सियासत भी गरमाई थी। 4 तारीख को ये वीडिया वायरल हुआ था, इस पर सरकार ने संज्ञान लेकर 6 नवंबर को कार्रवाई कर दी गई थी, संबंधित एनजीओ का टेंकर रद्द कर दिया गया था। बावजूद इसके राहुल गांधी ने प्रदेश के दौरे पर आने से पहले इस मुद्दे को ट्वीट कर गरमाने की कोशिश की। प्रशासन को वो आदेश नीचे संलग्न है।

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…