संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से होगा शुरू, 19 दिसंबर तक चलेगा: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Parliament's winter session to begin on December 1 and continue till December 19: Union Parliamentary Affairs Minister

by: vijay nandan

दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैंठकें आहूत होंगी।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से शीतकालीन सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

संसद में मानसून सत्र में हुआ था हंगामा

आगामी शीतकालीन सत्र से पहले संसद का मानसून सत्र देखने को मिला था। 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चला था। इस दौरान संसद में कुल 21 बैठकें हुईं थी, हालांकि विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में कोई खास फैसले नहीं देखने को मिले।

मानसून सत्र के दौरान 2 दिन तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा हुई, जिसमें 130 से ज्यादा सासंदों ने हिस्सा लिया था। वहीं लोकसभा में 14 बिल पेश किए गए थे, जिनमें से 12 बिल पास हुए थे। इसके अलावा राज्यसभा में 15 बिलों को मंजूरी मिली थी। इस लिस्ट में आयकर बिल 2025 भी शामिल था, जिसे सरकार ने वापस ले लिया था।

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 19 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी