BY: Yoganand Shrivastva
हुमा कुरैशी की पॉपुलर वेब सीरीज महारानी का चौथा सीजन आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गया है। बिहार की राजनीति पर आधारित यह सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आई है और सोशल मीडिया पर इसके रिव्यूज़ भी तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।
कई दर्शकों ने सीजन 4 की कहानी और एक्टिंग की तारीफ की है। एक यूजर ने इसे अब तक का सबसे अच्छा सीजन बताया, वहीं कुछ ने कहानी को सतही और कमजोर बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस ने सीरीज की तुलना असली राजनीति से भी की है।
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की प्रतिक्रिया:
डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने सीरीज की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें कलाकारों ने शानदार काम किया है। उन्होंने विशेष रूप से हुमा कुरैशी, सुभाष कपूर और विपिन शर्मा की एक्टिंग की सराहना की।
स्टारकास्ट और किरदार:
इस सीजन में हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के रूप में मुख्य भूमिका में हैं। रानी भारती अब एक अनपढ़ गृहिणी से सत्ता की पकड़ वाली नेता बन चुकी है। श्वेता प्रसाद इस बार एक उभरती हुई नेता के रूप में नजर आएंगी, जो सत्ता संघर्ष में नया आयाम जोड़ती हैं।
इसके अलावा, विपिन शर्मा भारत के प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी के रूप में शामिल हैं। सोहम शाह भीम भारती के रूप में, अमित सियाल नवीन कुमार के रूप में, और कनी कुसरुति कावेरी श्रीधरन के रूप में अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। विनीत कुमार गौरी शंकर पांडे और इनामुलहक परवेज आलम भी अपने किरदारों में बने हुए हैं।





