बिहार चुनाव से पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ रुपये के साथ युवक गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

गोरखपुर: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और चेकिंग अभियान तेज किया गया है। इसी दौरान जीआरपी पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को 1 करोड़ रुपये के साथ गिरफ्तार किया। युवक मोकामा जाने वाली वैशाली ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में था।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान मुकुंद माधव (35), पुत्र संजय कुमार, निवासी रामचरण टोला, मोकामा, पटना के रूप में की। पुलिस ने बताया कि वीआईपी गेट पर सुबह 7:30 बजे संदिग्ध होने पर युवक की तलाशी ली गई, जिसमें अटैची से लगभग 99 लाख 9 हजार रुपये बरामद हुए। पैसे जब्त कर संबंधित मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है और युवक से पूछताछ जारी है।

मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इलाके में दुलारचंद हत्याकांड और पूर्व विधायक अनंत सिंह की जेल जाने की घटनाओं के बाद सुरक्षा कड़ी की गई थी। हर बूथ पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात थे। बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यूपी पुलिस सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाए हुए है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की