हेलमेट न पहनने पर युवती ने भगाई गाड़ी, लेडी ASI ने दौड़कर पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मध्य प्रदेश: पांच बड़े शहरों में हेलमेट नियम के पालन को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में अब दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है।

नए नियम के अनुसार, चार साल से बड़े पिलियन राइडर (दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले) के हेलमेट न पहनने पर 300 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। डीआईजी टीके विद्यार्थी ने बताया कि फिलहाल यह नियम सिर्फ पांच बड़े शहरों में लागू किया गया है, और इसके बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

पहले दिन, गुरुवार को भोपाल में ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 20 प्रमुख पॉइंट्स पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान कई रोचक दृश्य देखने को मिले। कुछ लोग पुलिस से पूछते दिखे कि उन्हें चालान क्यों नहीं किया गया जब पुलिस सामने से गुजर रही थी, तो कुछ का कहना था कि उनके साथ बच्ची अस्पताल में एडमिट थी और हेलमेट भूल गए।

लालघाटी चौराहे पर दोपहिया वाहन सवार और पुलिस के बीच इस नियम को लेकर बहस भी हुई। वहीं, एक युवती ने चालान से बचने के लिए गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन लेडी ASI ने दौड़कर उसे रोक लिया।

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का