,

ट्रंप ने की बाइडन से मुलाकात: संविधान बदलने का दिया इशारा?

Trump cabinet announced: Elon Musk, Bharatvanshi Ramaswamy, news anchor Pete Hegseth also included

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सत्ता हस्तांतरण के विषयों पर चर्चा हुई। जिसपर बाइडन ने एक सहज हस्तांतरण का आश्वासन दिया। अमेरिका की परंपरा के अनुसार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया जाता है। हालांकि ट्रंप ने अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद यह परंपरा नहीं निभाई थी। बता दे कि, ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

ट्रंप ने दिया संविधान बदलने का इशारा?

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने ट्रंप ने अपनी टीम बनाना शुरू कर दी है। जिसमें नए विभाग के साथ कई नए लोग भी शामिल हैं। इसी बीच ट्रंप ने वाशिंगटन में अपने समर्थकों के साथ होटल में मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि, वो तीसरी बार भी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार है। ट्रंप के समर्थक उनकी इस बात पर खिलखिलाकर हंसते नज़र आए। अब सवाल उठता है कि, ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति कैसे बन सकते है, क्योंकि अमेरिकी संविधान में 1951 में किए गए संशोधन के अनुसार एक व्यक्ति दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। ट्रंप अपने हैरान करने वाले फैसलों के लिए जाने जाते है। ऐसे में हो सकता है कि, ट्रंप अमेरिकी संविधान के इस नियम को भी बदल दे।

कितने राष्ट्रपतियों के रहे दो कार्यकाल

डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका में बराक ओबामा, जॉर्ज हर्बर्ट वॉकर बुश, विलियम क्लिंटन, रोनाल्ड रीगन, रिचर्ड निक्सन, आइजनहावर, फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, वुडरो विल्सन, ग्रोवर क्लीवलैंड, यूलिसिस एस. ग्रांट, एंड्रयू जैक्सन, जेम्स मोनरो, जेम्स मैडिसन, थॉमस जेफर्सन, जार्ज वाशिंगटन दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे हैं।