कुरुक्षेत्र पुलिस ने 5 हजार का इनामी आरोपी अवैध असले के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

REPORTER: GURDEEP SINGH GUJRAL

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में वांछित 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी राहुल मलिक को अवैध असले सहित गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल और 5 जिंदा राउंड बरामद किए।

पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवम्बर 2025 को टीम सन्हित सरोवर के पास गुप्त सूचना के आधार पर निगरानी पर थी। सूचना मिली कि राहुल मलिक मोहननगर, जिला कुरुक्षेत्र किसी से मिलने के लिए 18 मंजिला मंदिर के पास आएगा। टीम ने मंदिर की पार्किंग में उसकी नजर रखी और उसे नाजायज असले के शक में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पिस्टल और जिंदा राउंड बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि राहुल मलिक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 17 मामले दर्ज हैं, जिनमें 1 हत्या का मामला, 7 हत्या के प्रयास के मामले और 9 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामले शामिल हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर कार्रवाई की गई है।

Ticket Checking Drive: मधुपुर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍पेशल चेकिंग, 86 पैसेंजर्स बिना टिकट धरे गए

Ticket Checking Drive: झारखंड के देवघर जिले में स्थित मधुपुर रेलवे स्टेशन

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक