,

चौराहों पर गाड़ियां खड़ी कीं तो कटेगा चालान: आगरा पुलिस कमिश्नर का सख्त संदेश

आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मंगलवार को वीडियो संदेश जारी कर शहरवासियों से अपील की कि वे किसी भी चौराहे से 50 मीटर के दायरे में वाहन खड़ा न करें। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसका चालान काटा जाएगा।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वेडिंग सीजन में शहर में भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, इसलिए पुलिस और आम नागरिकों को मिलकर नियमों का पालन करना जरूरी है।

फोटो भेजें, पुलिस तुरंत करेगी एक्शन

Traffic Challan: धड़ाधड़ कट रहे चालान, रेवाड़ी और सोनीपत में एक हजार से  ज्यादा वाहनों पर हुआ एक्शन - ncr More than thousand vehicles were challans  for violating rules in Sonipat and

पुलिस ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति चौराहे के पास गाड़ियां खड़ी देखता है तो उसकी फोटो लेकर आगरा पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स (X, Instagram, Facebook) पर भेज सकता है। पुलिस उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

वेडिंग सीजन और मेट्रो निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक दबाव

आगरा देशभर में डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में जाना जाता है। इन 4 महीनों के वेडिंग सीजन में भारी संख्या में देशी-विदेशी मेहमान आते हैं।
वहीं, मेट्रो निर्माण कार्य के चलते MG रोड की चौड़ाई 40% तक घट गई है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर असर पड़ा है।

ट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन की बैठकें जारी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर आगरा मेट्रो, L&T, कैंटोनमेंट बोर्ड, NHAI और टोरंट पावर के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
शहर के जाम वाले इलाकों को चिन्हित किया गया है ताकि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके।

कुछ क्षेत्रों से हटाई गई बैरिकेडिंग

जहां मेट्रो कार्य पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटाई जा रही है।

  • DM आवास के सामने से बैरिकेडिंग हटा दी गई।
  • MG रोड और गुरुद्वारा गुरु के ताल के पास शाम के समय ट्रैफिक दबाव अधिक रहता है।
    पुलिस ने अभिभावकों और व्यापारियों से वाहन शेयरिंग को बढ़ावा देने की अपील की है।

शहरवासियों और विशेषज्ञों से मांगे सुझाव

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए रोड एक्सपर्ट्स और इंजीनियरों से सुझाव मांगे गए हैं।
उन्होंने कहा कि “हम नागरिकों की सलाह पर गंभीरता से विचार करेंगे और व्यावहारिक समाधान लागू करेंगे।”

फुटपाथ और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

शहर में फुटपाथ छोटे करने, बिजली के पोल हटाने और अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि चौराहों को पूरी तरह खाली और साफ रखना अनिवार्य है ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…