,

आज का राशिफल : 5 नवंबर 2025

- Advertisement -
Ad imageAd image
आज का राशिफल : 5 नवंबर 2025

1. मेष राशि
आज आपको अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सरकारी कामों से जुड़े कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी अच्छे वकील से सलाह लें। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, परंतु आप चुप रहेंगे। यात्रा की योजना बन रही है तो पूरी हो सकती है।

2. वृष राशि
आज कुछ मजबूरी वाले खर्च सामने आ सकते हैं। संतान की फरमाइश पर कोई भी काम सोच-समझकर करें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

3. मिथुन राशि
आज का दिन व्यापार में लाभदायक रहेगा। मित्रों और करीबियों का सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी गलती से सबक लें। विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। माताजी किसी बात को लेकर चिंतित रह सकती हैं, उन्हें मनाने का प्रयास करें।

4. कर्क राशि
राजनीति में प्रभाव बढ़ेगा। शासन और सत्ता का लाभ मिलेगा। प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। प्रशासनिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा।

5. सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। निजी मामलों को बैठकर सुलझाएं। नवविवाहितों के जीवन में शुभ समाचार संभव है। परिवार में जिम्मेदारी सोच-समझकर लें। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और रुके काम पूरे होंगे।

6. कन्या राशि
काम को लेकर धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। बॉस से संबंध खराब हो सकते हैं। नियमों का पालन करें। सहयोग की भावना रखें। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।

7. तुला राशि
कामकाज में सुधार रहेगा। आवश्यक कार्य समय से पूरा करें। किसी पर निर्भर न रहें। उधार लिया धन लौटाना पड़ सकता है। मामा पक्ष से लाभ होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मित्र से मदद मिलेगी।

8. वृश्चिक राशि
राजनीति में प्रयास सफल रहेंगे। करियर में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। जिद और अहंकार से बचें। मेहनत और लगन से काम करें। निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। लापरवाही न करें। रहन-सहन में सुधार लाएं।

9. धनु राशि
भावनाओं में बहने से बचें। मनोरंजन में भाग लेंगे। रिश्तेदारों पर ध्यान रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। घर में अतिथि आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। किए वादे पूरे करने का प्रयास करें।

10. मकर राशि
समस्याएं बढ़ सकती हैं। दूसरों के मामलों में न बोलें। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। संतान की मनमानी से चिंता रहेगी। निवेश से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।

11. कुंभ राशि
साहस में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। भाइयों से सहयोग मिलेगा। रुके सरकारी काम पूरे होंगे। शौक के लिए खर्चा करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा संभव है।

12. मीन राशि
दिन खुशनुमा रहेगा। सबका दिल जीतेंगे। घर में नए मेहमान के आने से खुशी बढ़ेगी। व्यवसाय में लापरवाही न करें। साझेदारी के कामों में सतर्क रहें। विवादों से दूर रहें, यही आपके लिए शुभ रहेगा।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर