UP: ATS में तैनात दंपत्ति के साथ घर में घूसकर मारपीट, महिला सिपाही से छेड़छाड़

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP ATS

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिला सिपाही के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने सिपाही के घर में घुसकर उसके और उसके पति के साथ बुरी तरह मारपीट की। यही नहीं महिला सिपाही के कपड़े तक फाड़ डाले। इसके बाद दबंगों ने दोनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एटीएस के सिपाही हैं पीड़ित
दरअसल, पीड़ित महिला सिपाही और उसका पति दोनों यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) में तैनात हैं। उनके घर एक दबंग अपने साथियों के साथ घर में घुस गया और महिला व उसके पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। महिला सिपाही के साथ उन लोगों ने छेड़खानी भी की। इसी बीच कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए तो आरोपी भाग गए।

जान से मारने की धमकी
पीड़ित दंपत्ति ने यूपी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करने की कोशिश भी की लेकिन दबंगों ने उन्हें धमकी देकर वापस बैठा दिया। बाद में पीड़ित कृष्णा नगर थाने पर मामला दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं की तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


इससे पहले भी हुई थी लखनऊ में महिला पुलिस से छेड़खानी
लखनऊ में इसके पहले भी अप्रैल में महिला सिपाही से छेड़खानी का मामला सामने आया था। जिसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। बाजार खाला थाना क्षेत्र में तैनात महिला सिपाही रात में सिविल ड्रेस में स्कूटी से अपने घर जा रही थी। तभी दो बाइक सवार युवकों ने उस पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari