,

आज का राशिफल: 4 नवंबर 2025

आज का राशिफल: 4 नवंबर 2025

आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर में उन्नति के योग हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन, सितारों की चाल के अनुसार:

मेष राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में संयम रखें, कोई पुराना लेनदेन परेशानी दे सकता है।


वृष राशि : आज का राशिफल
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है। माहौल खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन विवादों से दूर रहें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।


मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन खास रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में हल्का तनाव हो सकता है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से खुशी होगी। परिवार में किसी से उपहार प्राप्त हो सकता है। विशेष लोगों से मुलाकात के योग हैं।


कर्क राशि : आज का राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से व्यापार कर रहे हैं तो सतर्क रहें। धन लाभ के संकेत हैं। मेहनत के बल पर अधूरे काम पूरे होंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें।


सिंह राशि : आज का राशिफल
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। खान-पान का आनंद लेंगे और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में जाएगा। ससुराल पक्ष से मेलजोल बढ़ेगा।


कन्या राशि : आज का राशिफल
वाणी और व्यवहार में संयम रखें। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। पिताजी से मतभेद संभव है।


तुला राशि : आज का राशिफल
कानूनी मामला आपको व्यस्त रखेगा। कुछ मनचाहे खर्च होंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है। व्यापारी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि : आज का राशिफल
दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे। कोई मनोकामना पूरी होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। माता की तबीयत में सुधार होगा। सामाजिक जीवन में सम्मान बढ़ेगा।


धनु राशि : आज का राशिफल
खर्चों में वृद्धि होगी, बजट बिगड़ सकता है। नौकरी में मतभेद संभव हैं। जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। संतान के व्यवहार से चिंता बढ़ सकती है। सहयोगी परेशान कर सकते हैं, धैर्य बनाए रखें।


मकर राशि : आज का राशिफल
दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। घर की साज-सज्जा में ध्यान देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा हो सकता है। पुरानी गलती से सबक लें। एक साथ कई कार्यों से तनाव रहेगा, लेकिन सफलता मिलेगी। फिटनेस पर ध्यान दें।


कुंभ राशि : आज का राशिफल
लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद संभव है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभदायक रहेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। साझेदारी में काम करना फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक संबंधों में सुधार आएगा।


मीन राशि : आज का राशिफल
जोखिम भरे कामों से दूर रहें। दोस्तों के साथ समय बितेगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी। आय के नए साधन बनेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…