,

खंडवा मदरसा मामले पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा – “अवैध गतिविधियों का केंद्र बनते जा रहे हैं मदरसे”

खंडवा मदरसा मामले पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा – “अवैध गतिविधियों का केंद्र बनते जा रहे हैं मदरसे”

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

खंडवा में नकली नोट मिलने के बाद सियासत गरमाई
खंडवा जिले में मदरसे से नकली नोट बरामद होने के मामले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब कई मदरसे अवैध गतिविधियों के केंद्र बनते जा रहे हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।

“बाहर के लोग आकर कर रहे हैं गलत काम”
विजयवर्गीय ने कहा कि कई बाहरी लोग मदरसों में आकर काम कर रहे हैं और साथ ही अवैध गतिविधियां भी चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि इन मदरसों में पढ़ाने वाले लोग कौन हैं और वे कहां से आते हैं।

सरकार से पॉलिसी बनाने की मांग
मंत्री ने आगे कहा कि वे मुख्यमंत्री से निवेदन करेंगे कि इस विषय को गंभीरता से लिया जाए और प्रदेशभर के मदरसों को लेकर एक ठोस नीति तैयार की जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

क्या है खंडवा मदरसे में नकली नोटों का पूरा मामला?

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठिया में रविवार को एक मदरसे से 19 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की।
एएसपी महेंद्र तारनेकर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने 33 वर्षीय इमाम जुबेर अंसारी के कमरे की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में नकली नोट मिले।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जुबेर अंसारी और उसका एक साथी महाराष्ट्र के मालेगांव में पहले ही पकड़े जा चुके हैं। उनके पास से 10 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के रहने वाले हैं और नकली नोट लेकर मालेगांव की ओर जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापेमारी कर यह बड़ी बरामदगी की।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…