,

चंबल घाट पर हादसा: नहाते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय युवक की तलाश जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
चंबल घाट पर हादसा: नहाते समय फिसला पैर, 17 वर्षीय युवक की तलाश जारी

Reporter: Pratap Singh Baghel, Edit By: Mohit Jain

चंबल नदी में डूबा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन 24 घंटे से जारी
चिनौनी थाना क्षेत्र के मचैला घाट पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय पैर फिसलने से 17 वर्षीय युवक निशांत पुरी चंबल नदी में डूब गया। वह राजस्थान के भरतपुर निवासी नेकराम गोस्वामी का बेटा था और परिवार के साथ बाबू महाराज के दर्शन करने करजोनी गांव आया हुआ था।

दर्शन से पहले स्नान करने पहुंचा था परिवार
जानकारी के मुताबिक, नेकराम गोस्वामी परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने से पहले स्नान करने मचैला घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनका बेटा निशांत नदी में फिसल गया और तेज धारा में बह गया। पिता ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग कुछ ही पलों में पानी में समा गया।

घटना से मचा हड़कंप, पुलिस और SDRF की टीम जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन समिति ने पुलिस को सूचना दी। चिंनौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम बीते 24 घंटे से लगातार नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है।

थाना प्रभारी शम्भूदयाल बाथम ने दी जानकारी
थाना प्रभारी शम्भूदयाल बाथम ने बताया कि भरतपुर से आए कुछ लोग बाबू महाराज के दर्शन करने आए थे। मचैला घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसलने से नाबालिग पानी में डूब गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है, पर अब तक युवक नहीं मिला है।


Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के