,

वंदे भारत स्लीपर की लॉन्चिंग पर सस्पेंस: रेलवे ने डिजाइन और सेफ्टी में खामियां बताईं, यात्रियों को करना होगा और इंतजार

वंदे भारत स्लीपर की लॉन्चिंग पर सस्पेंस: रेलवे ने डिजाइन और सेफ्टी में खामियां बताईं, यात्रियों को करना होगा और इंतजार

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर अब अनिश्चितता बढ़ गई है। अक्टूबर में ट्रैक पर उतरने वाली यह लग्जरी ट्रेन फिलहाल फाइनल टेस्टिंग और सुधार प्रक्रिया से गुजर रही है। रेलवे मंत्रालय ने इसके डिजाइन, फिनिशिंग और फर्निशिंग में खामियों की ओर इशारा किया है, जिसके चलते लॉन्च डेट आगे बढ़ सकती है।

रेलवे मंत्रालय ने जताई डिजाइन और सेफ्टी को लेकर चिंता

कैसे चलेगी स्लीपर वंदे भारत? अब तक फाइनल डिजाइन ही तय नहीं कर पाया है रेलवे  - final design of vande bharat sleeper trains struck after railway seeks  more facilities - Navbharat Times

रेलवे बोर्ड ने RDSO और जोनल जीएम्स को भेजे पत्र में बताया कि ट्रेन के बर्थ एरिया में कई जगह तेज किनारे (शार्प एज) हैं। खिड़कियों के पर्दों और बर्थ कनेक्टर के बीच बने पॉकेट्स में सफाई की दिक्कतें हैं। मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इन कमियों को तुरंत सुधारा जाए और भविष्य की ट्रेनों में डिजाइन को बेहतर बनाया जाए।

सुरक्षा और आराम दोनों पर फोकस

रेल मंत्रालय ने ट्रेन की सुरक्षा और यात्रियों के आराम को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ट्रेन का तापमान यात्रा के दौरान संतुलित रहे और अगर किसी आपात स्थिति में कोच को अलग करना पड़े तो यह काम 15 मिनट में पूरा किया जा सके।
साथ ही, फायर सेफ्टी, कवच 4.0 सिस्टम, और लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर व स्टेशन मास्टर के बीच विश्वसनीय संपर्क व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

वंदे भारत स्लीपर की खासियतें

is this a train or five star hotel Vande Bharat sleeper train inside  Pictures वंदे भारत स्लीपर ट्रेन या पांच स्टार होटल | Jansatta

यह ट्रेन 16 कोच की हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (EMU) होगी, जिसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए तैयार किया गया है।

  • अधिकतम गति: 180 किमी/घंटा
  • ऑपरेशनल गति: 160 किमी/घंटा
  • लग्जरी स्लीपर कैबिन, प्रीमियम लाइटिंग, बेहतर स्पेस मैनेजमेंट
  • हर कोच में चार्जिंग पॉइंट और अत्याधुनिक फिनिशिंग

लॉन्च डेट पर सस्पेंस बरकरार

हालांकि रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर के संचालन को सिद्धांत रूप से मंजूरी दे दी है, लेकिन जब तक सभी खामियां दूर नहीं हो जातीं, तब तक यह ट्रेन ट्रैक पर नहीं उतरेगी। रेलवे की ओर से अब तक नई लॉन्च डेट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Gorakhpur : जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

Gorakhpur : जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 29 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…