,

बुंदेलखंड में पांच दिन से लगातार बारिश से फसलों का नुकसान

- Advertisement -
Ad imageAd image
बुंदेलखंड में पांच दिन से लगातार बारिश से फसलों का नुकसान

रिपोर्टर: बॉबी अली, Edit By: Mohit Jain

भगवाँ: क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के लिए संकट खड़ा कर दिया है। लगातार बारिश के कारण खेतों में तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। मूंगफली, उड़द, सोयाबीन और अन्य फसलें जो खेतों में तैयार थीं, अब सड़ने लगी हैं।

बे-मौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान

किसानों का कहना है कि बे-मौसम बारिश से उनकी खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। आने वाले दिनों में अगली फसल बोने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। किसानों ने सरकार से मुआवजा और सहायता की मांग की है ताकि उनके बच्चे भूखे न रहें और आने वाली फसल में कुछ फायदा कर सकें।

खाद और बिजली की भी किल्लत

किसानों ने बताया कि मौसम की मार के साथ-साथ खाद और बिजली की भी भारी दिक्कत है। खेतों में खाद नहीं मिल पा रही है और किसान घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं।

प्रशासन से राहत की उम्मीद

किसानों की ओर से अब प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की जा रही है। अगर मौसम ऐसा ही बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। किसानों का कहना है कि सत्ता में बैठे नेता उनकी समस्या नहीं समझ पा रहे हैं और अब देखना यह होगा कि सरकार उनकी सुनती है या नहीं।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के