,

उज्जैन: सगाई से पहले समधी-समधन को हुआ प्यार, दोनों घर से भागे; परिवारों में मचा हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image

उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का और लड़की की सगाई तय थी, लेकिन सगाई से पहले ही लड़की के पिता और लड़के की मां के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों ने परिवार की परवाह किए बिना घर छोड़ दिया, जिससे दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

मामला कहां का है

यह घटना बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव की है। जानकारी के अनुसार, चिकली निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने ऊंटवास आया था। यहां बातचीत के दौरान लड़के की मां और लड़की के पिता के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सगाई की तैयारियां चल रही थीं, तभी 14 अक्टूबर को 45 वर्षीय महिला (लड़के की मां) अचानक लापता हो गई। अगले दिन उसके बेटे ने बड़नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 15 दिन बाद पता चला कि महिला चिकली में उसी व्यक्ति के साथ रह रही है, जो अपनी बेटी का रिश्ता लेकर आया था।

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि जब पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची तो महिला ने स्पष्ट कहा कि वह अब अपने पति या ससुराल नहीं लौटेगी। उसने कहा कि अब वह उसी व्यक्ति के साथ रहना चाहती है, जिसे वह अपना जीवनसाथी मान चुकी है।पुलिस और परिवार वालों ने महिला को करीब तीन घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपना फैसला नहीं बदला।

महिला का पति जीवित, पुरुष की पत्नी का निधन

टीआई पाटीदार ने बताया कि महिला का पति अभी जीवित है, जबकि जिस पुरुष के साथ वह रहना चाहती है उसकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। महिला के अडिग रहने पर पुलिस ने उसे अपनी इच्छा से उस व्यक्ति के साथ जाने की अनुमति दे दी।इस अनोखी प्रेम कहानी ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना दिया है, जहां सगाई से पहले ही समधी-समधन का रिश्ता सुर्खियों में आ गया।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र