,

विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल 2025: भारत-साउथ अफ्रीका में खिताबी जंग, 25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन

- Advertisement -
Ad imageAd image
विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल 2025: भारत-साउथ अफ्रीका में खिताबी जंग, 25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन

एक महीने तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का महामुकाबला तय हो गया है। अब 2 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी जंग होगी।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास

IND W vs AUS W Highlights भारतीय टीम ने रचा इतिहास ऑस्ट्रेलिया को हराकर  फाइनल में बनाई जगह - australia women vs india women 2nd semifinal live  score updates today women world

सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा सफल रनचेज रिकॉर्ड बनाया। जेमिमा रॉड्रिग्ज के शतक और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारी की बदौलत भारत ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की और तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।

साउथ अफ्रीका पहली बार फाइनल में

Womens World Cup: 52 साल के इतिहास में पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में,  खिताब के लिए भारत या ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर | Jansatta

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया।यह पहली बार है जब अफ्रीकी महिला टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। लौरा वुल्वार्ट की कप्तानी में टीम ने 2017 और 2022 की हार का बदला चुकता किया है।

25 साल बाद मिलेगा नया वर्ल्ड चैंपियन

इस बार का फाइनल बेहद खास होगा क्योंकि 25 साल बाद महिला क्रिकेट को नया चैंपियन मिलेगा।साल 2000 में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली और आखिरी बार खिताब जीता था।तब से अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ही चैंपियन बनते रहे हैं।

भारत तीसरी बार खिताब की दौड़ में

भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन दोनों बार खिताब से चूक गया। अब तीसरे मौके पर हरमनप्रीत एंड कंपनी इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।दिलचस्प बात यह है कि करीब डेढ़ साल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह तीसरा वर्ल्ड कप फाइनल होगा पहले पुरुष टी20 और फिर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत विजेता रहा है।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस