,

महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत 8 साल बाद फाइनल में, जेमिमा रॉड्रिग्स की रिकॉर्डतोड़ पारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
महिला वर्ल्ड कप 2025: भारत 8 साल बाद फाइनल में, जेमिमा रॉड्रिग्स की रिकॉर्डतोड़ पारी

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार रात इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर आठ साल बाद फाइनल में जगह बना ली। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि भारत ने 339 रनों का लक्ष्य चेज़ किया जो महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़ है।

भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐसा करिश्मा किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रॉड्रिग्स की शानदार साझेदारी ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया। भारत ने 339 रनों का विशाल लक्ष्य 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

जेमिमा रॉड्रिग्स बनीं जीत की सुपरस्टार

जेमिमा रॉड्रिग्स ने सेमीफाइनल में 127 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 134 गेंदों में 14 चौके लगाए और पूरे मैच में संयम के साथ आक्रामक बल्लेबाजी दिखाई। शेफाली वर्मा के जल्दी आउट होने के बाद जेमिमा ने मोर्चा संभाला और हरमनप्रीत कौर के साथ शतकीय साझेदारी कर भारत को जीत की राह पर ला खड़ा किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद ताबड़तोड़ शॉट्स खेलते हुए टीम का दबाव कम किया। यह लगातार तीसरा मौका था जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैच में अर्धशतक जड़ा।

IND W vs AUS W LIVE Score | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट  लाइव स्कोर: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, फाइनल  में ...

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने इस जीत से न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज़ करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह ऑस्ट्रेलिया की 8 साल बाद वर्ल्ड कप में पहली हार थी इससे पहले वह लगातार 15 मैचों में अजेय रही थी।

अब अगला मुकाबला

भारत अब रविवार को वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगा।

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस