जवानों ने किया नक्सल स्मारक ध्वस्त, गोटुमपल्ली के जंगलों में माओवादियों को बड़ा झटका

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jawans demolish Naxal memorial, deal a major blow to Maoists in Gottumpalli forests

रिपोर्ट– कुशल चोपड़ा, एडिट- विजय नंदन

बीजापुर: जिले के थाना तर्रेम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोटुमपल्ली के सघन जंगलों में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा निर्मित स्मारक को ध्वस्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2025 को माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सतत् अभियान के दौरान पुलिस बल को जंगल में लगभग 15 फीट ऊँचा स्मारक मिला। यह स्मारक माओवादियों ने अपने मारे गए साथियों की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर बनवाया था। इसका उपयोग वे ग्रामीणों में भय का माहौल बनाए रखने और अपने संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए करते थे।

संयुक्त टीम ने किया अभियान सफल

इस अभियान को डीआरजी, थाना तर्रेम, केरिपु-153 एवं केरिपु-168 की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने साहस और सतर्कता के साथ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया और स्मारक को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से माओवादियों के मनोबल पर गहरा प्रभाव पड़ा है, वहीं ग्रामीणों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी रहेंगे और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयाँ निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Madhya Pradesh Tourism :पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला

Madhya Pradesh Tourism : पर्यटन स्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, संवेदनशील

Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा) से मारपीट, एसआई निलंबित

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News : वर्दी का रौब दिखाकर टोटो चालक(ई-रिक्शा)

Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे गए गबन के आरोपी

By : कुलदीप सैनी Panchkula : 7 दिन की रिमांड पर भेजे

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट के शेष कार्य को शीघ्र पूरा करें: डिप्टी सीएम

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,