,

48 घंटे में खुला ऑटो गैंग का राज़: आगरा पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

48 घंटे में खुला ऑटो गैंग का राज़: आगरा पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

आगरा में सिकंदरा पुलिस ने तेज़ी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ऑटो गैंग के तीन सदस्यों शिवम, आसिफ और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट का मोबाइल, 5400 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ है।

25 अक्टूबर को हुई थी लूट की वारदात

आरोपियों के पास से बरामद नकदी

पीड़ित ने बताया कि वह 25 अक्टूबर को शास्त्रीपुरम मोड़ से ऑटो में बैठा था, जिसमें पहले से दो लोग पीछे बैठे थे। सिकंदरा बीयर फैक्ट्री के पास पहुंचते ही आरोपियों ने उसका मोबाइल और 9500 रुपये छीन लिए और उसे रास्ते में उतार दिया। अगले ही दिन थाना सिकंदरा में मामला दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

एसीपी हरीपर्वत संजय महादिक के अनुसार, पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पनवारी गांव के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ में सामने आया कि ऑटो किसी महिला के नाम पर पंजीकृत है, जिसे शिवम चलाता था। बाकी दोनों आसिफ और सोहेल सवारी बनकर बैठते थे।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

आरोपी जानबूझकर सवारी को बीच में बिठाते थे। सुनसान सड़क पर पहुंचते ही लूट की वारदात को अंजाम देते और सवारी को ऑटो से उतारकर फरार हो जाते। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम के खिलाफ पहले से भी चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बढ़ाई धाराएं, आगे की जांच जारी

मामले में अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गैंग ने और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं। फिलहाल तीनों आरोपी जेल भेजे गए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…