,

बिहार चुनाव में बढ़ी सियासी गर्मी: राहुल गांधी बोले, वोट के लिए मोदीजी नाच भी देंगे, बीजेपी ने किया पलटवार

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/rahul-gandhi-bad-remark-on-pm-modi/

by: vijay nandan


पटना/मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी बयानबाज़ी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा कटाक्ष किया, जिसके बाद बीजेपी ने भी जोरदार पलटवार किया है।

मुजफ्फरपुर की जनसभा में राहुल गांधी ने कहा “मोदीजी को बस वोट चाहिए। अगर आप कहेंगे तो वो वोट पाने के लिए नाच भी देंगे। वो सिर्फ आपके वोट चुराने में लगे हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर ड्रामा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व जैसे पवित्र अवसर पर भी पीएम मोदी ने दिखावे की राजनीति की। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम के लिए यमुना में अलग से साफ पानी की व्यवस्था की गई, लेकिन पाइप दिख जाने के बाद वह यमुना तट पर नहीं आए।

बीजेपी पर लगाया “वोट चोरी” का आरोप

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी जनता का विश्वास जीतने के बजाय चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में बैठी पार्टी मतदाताओं से धोखाधड़ी करती है और चुनाव परिणामों में हेराफेरी की जाती है।

बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान के तुरंत बाद बीजेपी ने तीखा पलटवार किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि देश के मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी अब एक “स्थानीय गुंडे जैसी भाषा” बोल रहे हैं। उनका यह बयान भारतीय लोकतंत्र और मतदाताओं दोनों का मजाक उड़ाने जैसा है। बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह घुसपैठियों और भारत विरोधी तत्वों के साथ खड़ी है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा, पहला चरण: 6 नवंबर 2025, दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025, वहीं, चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बढ़ती बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच बिहार का राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि राहुल गांधी के इस बयान का असर वोटरों पर कितना पड़ता है और बीजेपी इसे कैसे भुनाती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र