,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल से भरी उड़ान, अंबाला एयरबेस पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल से भरी उड़ान, अंबाला एयरबेस पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ा। यह उनकी दूसरी फाइटर जेट उड़ान है। इससे पहले उन्होंने असम के तेजपुर एयरबेस से सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी।

एयरफोर्स जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

राष्ट्रपति मुर्मू अब राफेल फाइटर जेट से भरेंगी उड़ान, इससे पहले सुखोई-30 से  नाप चुकी हैं आसमान - India TV Hindi

राष्ट्रपति मुर्मू के अंबाला पहुंचने पर एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राष्ट्रपति ने जिप्सी में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया। राफेल में उड़ान से पहले उन्होंने फाइटर पायलट सूट पहना और एयरफोर्स अधिकारियों से चर्चा की। सुरक्षा कारणों से एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी भी लगाई गई थी।

अंबाला से उड़ान का खास संदेश

अंबाला एयरबेस से राष्ट्रपति की उड़ान रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहीं राफेल की पहली स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरो’ (17 स्क्वाड्रन) तैनात है। इसी स्क्वाड्रन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

फ्रांस से सीधे अंबाला पहुंचे थे राफेल

राफेल विमानों का पहला बैच 2020 में फ्रांस से सीधे अंबाला पहुंचा था। आज राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हीं विमानों में उड़ान भरी और इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े वीर जवानों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री अनिल विज, और कई रक्षा व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…