,

हमीरपुर में संवेदना झकझोरने वाला दृश्य — दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर पानी की गुहार लगाने पहुंचा पति

Report: Amit Mishra

हमीरपुर: जनपद के मुस्करा विकास खंड के मासगांव ग्राम पंचायत से एक मार्मिक मामला सामने आया है।एक दिव्यांग पत्नी को गोद में उठाकर उसका पति जिला अधिकारी की चौखट तक पहुंच गया।पति-पत्नी ने गांव में पानी की भारी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई।परिवार का कहना है कि नमामि गंगे हर घर जल योजना के तहत उनके घर में नल कनेक्शन तो दिया गया, लेकिन पानी की एक बूंद तक नहीं आती।

परिजनों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण वे पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं और संबंधित विभाग से रिपोर्ट तलब की है।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…