,

गाजियाबाद में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 12 एटीएम कार्ड और ₹1.22 लाख बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Vaibhav Sharma

गाजियाबाद। थाना मोदीनगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल फोन, ₹1,22,370 नगद और वारदात में प्रयुक्त ब्रेज़ा कार बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार ठगों की पहचान राहुल चौधरी, मनोज अत्री उर्फ आशु और सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ा गया।

एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दूर-दराज के इलाकों के एटीएम केंद्रों पर जाकर भोले-भाले लोगों को निशाना बनाते थे। वे एटीएम में पहले से खड़े होकर लोगों का पिन कोड देख लेते, फिर मदद के बहाने उनका कार्ड उसी बैंक के दूसरे कार्ड से बदल देते थे। इसके बाद वे दूसरे एटीएम से पैसे निकालकर आपस में रकम बांट लेते थे।

तीन वारदातों में की थी ठगी

आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने थाना मोदीनगर क्षेत्र में तीन एटीएम फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दिया था। बरामद की गई नकदी उन्हीं घटनाओं से जुड़ी हुई बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही उनके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र