Report: BoBy Ali
बिजावर। थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय दलित किसान घमंडी अहिरवार की हत्या का खुलासा न होने से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डाकखाना चौक पर प्रदर्शन कर जाम लगाया।
घटना बीते दिन की है, जब किसान घमंडी अहिरवार की खेत के टपरे में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अब तक आरोपियों की पहचान नहीं की है।हत्या के बाद बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए एसपी ने अज्ञात आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।प्रदर्शन के दौरान परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हत्या के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
करीब दो घंटे तक डाकखाना चौक पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के सुराग मिलने पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





