,

MP News: टीचर ने क्लॉस में सेल्फी लेने से रोका तो नाराज छात्र ने जाम गेट से कूदकर दी जान, परिजनों को भी बुलाया

- Advertisement -
Ad imageAd image
MP News

मोबाइल की लत कितनी आत्मघाती हो सकती है? इसका ताजा उदाहरण मंडेलश्वर में देखने को मिला है। जहां एक 12 कक्षा के छात्र को क्लास रूम में फोटो लेने व मोबाइल चलाने से रोखने पर नाराज छात्र ने जाम गेट से छलांग लगाकर जान दे दी।

क्या है पूरा मामला

मृतक छात्र के जीजा राजा निवासी सोमाखेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझे मेरे साले ने फोन लगाकर सूचना दी की आप मम्मी पापा को जाम गेट पर लेकर आ जाओ, मैं जाम गेट से कूदकर आत्महत्या करूंगा। मैंने बहुत पूछा लेकिन उसने कोई कारण नही बताया मैं तुरंत जाम गेट पहुचा व मेरे साले राज ओसारी को बहुत समझाया मेने व मेरे साले के दोस्तो ने भी बहुत समझाया। वहीं, जाम गेट के सुरक्षा कर्मियों सहित सब समझाते रहें। वो मोबाइल रखकर अचानक वह नीचे कूद गया।
कूदने के तुरन्त बाद उसे खाई से निकाल कर तत्काल मंडलेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, खबर लगते ही आसपास के समाज के रिश्तेदार अस्पताल पहुँच गए। वहीं, पिता राजू ने बताया की मेरा एकलौता पुत्र था, उसने ऐसा कदम क्यो उठाया समझ मे नही आ रहा। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सबके सामने दी जान

वहीं, मंडलेश्वर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जाम गेट से 18 किमी दूर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलावड़ छात्र में 12 वीं. कक्षा में अध्ययनरत था छात्र का नाम राज पिता राजू ओसारी उम्र 17 वर्ष निवासी काकड़खोदरी भकलाय का रहने वाला था जानकारी के अनुसार बालक बुधवार को स्कूल में मोबाइल चला रहा था व फ़ोटो सेल्फी सेल्फी ले रहा था। शिक्षक ने राज को सेल्फी लेते देखा तो उसे मोबाइल स्कूल में नहीं लाने की समझाइश दी व पढ़ाई पर ध्यान देने का कहा जिस पर राज स्कूल से हॉस्टल चला गया। जिसके बाद शिक्षक ने इस बात से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलावड़ के प्राचार्य के.सी. सांड को अवगत करवाया। प्राचार्य ने छात्र के पिता और चाचा को स्कूल बुलवाया। लेकिन उनके समझाने का भी असर नहीं हुआ और चाचा के सामने ही राज हॉस्टल से भाग गया। बाद में उसे शाम तक ढूंढ़कर वापस होस्टल लाया गया।

गुरुवार सुबह से फिर भागा छात्र
राज के साथ पढ़ने वाले छात्र संदीप ओसारी ने बताया कि सुबह से हॉस्टल में राज ने पोहा का नाश्ता किया। जिसके बाद वह फिर हॉस्टल से भाग गया। प्राचार्य सांड ने बताया गुरुवार की सुबह 7 बजे हॉस्टल से राज के जाने के बाद उसका पीछा करते हुए हॉस्टल अधीक्षक प्रकाश गिरवाल जाम गेट तक पहुंच गए थे। इस बीच छात्र के परिजन को सूचना देकर बुला लिया था छात्र के जीजा ओर उसके दोस्तों व गेट के सुरक्षा कर्मियों ने भी बहुत समझाया लेकिन छात्र नहीं माना और गेट से कूद उसने सबके सामने आत्महत्या कर ली।

जनजातीय कार्य विभाग खरगोंन
सहायक आयुक्त प्रसांत आर्य ने कहा कि छात्र को स्कूल में मोबाइल चलाने से मना करने व हॉस्टल से भागकर जाम गेट से आत्म हत्या कर ली। घटना के समय छात्र के जीजा व उसके दोस्त व अन्य परिजन व होस्टल अधीक्षक ने भी काफी समझाइस दी लेकिन सभी के सामने अचानक छात्र ने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यो उठाया इन सभी की जाँच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Rahul Gandhi की मोदी-मेलोनी पर टिप्पणी को लेकर BJP का पलटवार, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं ने घेरा

Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को

CG: Top 10

CG : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले 48

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 14 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की