भिण्ड: भारी बारिश से मंडी में भीगा हजारों क्विंटल धान, किसानों में हड़कंप, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
भारी बारिश से मंडी में भीगा हजारों क्विंटल धान, किसानों में हड़कंप, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

Reporter: Deepak Sahu, Edit By: Mohit Jain

गोहद,भिण्ड: भारी वर्षा ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गौहद मंडी में हजारों क्विंटल धान भीग जाने से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए 60 से 70 किलोमीटर दूर से मंडी पहुंचे थे, लेकिन बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

धान भीगने से व्यापारी नहीं खरीद रहे फसल


मंडी परिसर में हुई लगातार बारिश से फसल पूरी तरह से भीग चुकी है। व्यापारी अब धान खरीदने से मना कर रहे हैं, जिससे किसान मजबूरन अपनी मेहनत की कमाई को औने-पौने दामों में बेचने पर विवश हैं।

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
किसानों ने जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंडी में बारिश से बचाव के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। मंडी परिसर में तिरपाल या शेड की व्यवस्था नहीं होने से हजारों क्विंटल धान बारिश में भीग गया।

किसानों में बढ़ा आक्रोश
किसानों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते व्यवस्था की होती तो उनकी फसल बच सकती थी। अब वे नुकसान की भरपाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून