reporter: Kamlesh Kumar, Edit By: Mohit Jain
कुरावली थाना क्षेत्र के अलीगढ़–कानपुर नेशनल हाईवे पर पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

पुलिस और एसओजी टीम के साथ सर्विलांस सेल को यह बड़ी सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले गल्ला मंडी में एक आढ़ती से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था और अब यह बदमाश फिर से लूट की फिराक में था।
अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह पर आस-पास के जनपदों में कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में सघन जांच शुरू कर दी है और भागने वाले आरोपी की तलाश जारी है।





