,

ओंकारेश्वर में घटिया निर्माण का मामला — 12 किमी फोरलेन की नाली में फिर धंसा डंपर, गुणवत्ता पर उठे सवाल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Lalit Duby

ओंकारेश्वर: तीर्थनगरी में बन रहे 12 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण कार्य पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, मोरटक्का–ओंकारेश्वर मार्ग पर लगभग 130 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण का कार्य एक बाहरी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बिना गुणवत्ता के किया जा रहा है। रोड के किनारे बनाई जा रही नालियों में घटिया सरिया (लोहे की छड़ें) उपयोग में लाई जा रही हैं। इसी कारण मंगलवार को एक बड़ा डंपर नाली में धंस गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य चींटी की चाल से धीमी गति से चल रहा है, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा, आसपास के होटल संचालकों द्वारा नदियों में बड़ी मात्रा में कचरा फेंका जा रहा है, जिससे घाट क्षेत्र की स्वच्छता पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत और स्वच्छता विभाग इस स्थिति की अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जिम्मेदार ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के