,

सिरसागंज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक दर्जन मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

सिरसागंज पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक दर्जन मामलों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

Reporter: Prempal Singh, Edit By: Mohit Jain

फिरोजाबाद। सिरसागंज पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आमौर नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी कन्हैया पुत्र तिलक सिंह, निवासी गिहार कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक और एक अवैध तमंचा बरामद किया।

थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कन्हैया एक दुर्दांत अपराधी है, जिसके खिलाफ फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी जिलों में करीब एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने में मदद मिलेगी।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…