झारखंड की टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की टॉप 10 खबरें | 27 अक्टूबर 2025

झारखंड से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। घाटशिला के किसान अमित महतो ने आधुनिक खेती और तकनीक से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है, वहीं पलामू में सोन नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूब गए। चाईबासा में संक्रमित खून चढ़ाने से पांच बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं, जिस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। छठ पूजा के चलते रांची समेत पूरे प्रदेश में बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

1. घाटशिला के अमित महतो ने खेती को बनाया करियर, बने मिसाल

घाटशिला के अमित महतो ने खेती को करियर बनाकर सफलता की नई इबारत लिखी है। उन्होंने ट्रेनिंग और आधुनिक तकनीक की मदद से शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की, जिससे वे आत्मनिर्भर बन गए हैं।

2. पलामू में सोन नदी में नहाते समय पांच युवक डूबे, तीन लापता

पलामू में रविवार को सोन नदी में नहाने गए पांच युवकों में से तीन लापता हो गए। दो युवकों को उनके दोस्तों ने बचा लिया। लापता युवकों में दो बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

3. गुमला में बकरी के धान खाने पर विवाद, आपसी झड़प में कई घायल

गुमला में बकरी के धान खाने को लेकर दो परिवारों में विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया।

4. छठ पूजा से रांची के बाजारों में रौनक, पूजा सामग्री की जोरदार बिक्री

छठ पूजा के मौके पर रांची के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। फल, पूजा सामग्री और सूप-दौरा की दुकानों पर खरीदारी पूरे दिन चलती रही।

5. चाईबासा में संक्रमित खून चढ़ाने से 5 बच्चे HIV पॉजिटिव, सिविल सर्जन समेत अधिकारी सस्पेंड

चाईबासा के अस्पताल में गलती से संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में पांच बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

6. रांची में घाटों की हालत खराब, कचरे और गड्ढों से भरे रास्ते

छठ पर्व के लिए बनाए गए घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की हालत खराब है। कचरे के ढेर और गड्ढों से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। नगर निगम ने सफाई के लिए टीम लगाई है।

7. छठी मईया के गीतों से गूंजा रांची, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना

छठ पर्व के तीसरे दिन रांची के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। शहर में ‘छठी मईया तोरा भगती अपार’ जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे।

8. रामगढ़ में 42 जंगली हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद, वन विभाग अलर्ट

रामगढ़ जिले में हाथियों के झुंड ने कई गांवों में धान की फसल को बर्बाद कर दिया। लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने के लिए टीम तैनात की है।

9. पाकुड़ में खदान में ब्लास्टिंग को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताया विरोध

पाकुड़ में पत्थर खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और माहौल शांत कराया।

10. चाईबासा में बच्चों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने पर सियासत तेज

चाईबासा कांड पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। विपक्ष ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का