27 अक्टूबर 2025 का राशिफल : जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
27 अक्टूबर 2025 का राशिफल : जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा

आज का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा जबकि कुछ को निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। बिजनेस की पुरानी डील फाइनल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई झूठा आरोप लगाने की कोशिश करे तो अपनी बात जरूर रखें और किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचें।

वृष राशि

आज भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। कोई आपको बहलाने की कोशिश कर सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी से खुशी का माहौल रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मनोरंजन के कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी नई योजना को लेकर विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि

बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसे धैर्य से सुलझाएं।

सिंह राशि

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपको किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। पुराने मित्र से मुलाकात से पुरानी यादें ताजा होंगी।

कन्या राशि

परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दूसरों की बातों में आकर किसी विवाद से बचें।

तुला राशि

नए विरोधी सामने आ सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सावधानी बरतें। आपकी बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान को कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ें।

वृश्चिक राशि

खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन आप समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। घर में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, शांत रहें। किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई उपहार या सम्मान मिलने की संभावना है।

धनु राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। पेट से जुड़ी समस्या हो तो खानपान पर ध्यान दें। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी।

मकर राशि

आज विशेष लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं। वाहन खराबी से खर्च बढ़ सकता है। दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।

कुंभ राशि

करियर में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।

मीन राशि

परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। पुराने गिले शिकवे दूर होंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे आय बढ़ेगी। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।

27 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। संयम और सकारात्मक सोच से दिन उत्तम रहेगा।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर