बहराइच: 6 बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर की पति की नृशंस हत्या, दोनों गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich: Mother of six children brutally murdered her husband along with her lover, both arrested.

रिपोर्ट: शबीहुल हसनैन, एडिट- विजय नंदन

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खैरीघाट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मामले का खुलासा करते हुए 6 बच्चों की मां और उसके 20 वर्षीय आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध में पति बना बाधा, कर दी हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के निवासी जाकिर की पत्नी हसीना बेगम (32) का पड़ोस में रहने वाले अब्दुल सलाम (20) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृत जाकिर इन दोनों के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने जाकिर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

गला घोंटकर की हत्या, फिर काटा गला

बीते 24/25 की देर रात हसीना बेगम और उसके आशिक अब्दुल सलाम ने मिलकर जाकिर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले दुपट्टे से जाकिर का गला घोंटा और बाद में धारदार हथियार से उसका गला काट दिया।

हत्या को ज़मीनी विवाद का रूप देने की कोशिश

हत्या के बाद, पत्नी हसीना बेगम ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और मामले को ज़मीनी विवाद से जुड़ी हत्या का रूप देने का प्रयास किया। हालांकि, खैरीघाट पुलिस और एसओजी की गहन जांच और पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा हो गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ग्रामीण बहराइच, दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते पति की हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों, 32 वर्षीय हसीना बेगम और 20 वर्षीय अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए औजारों की तलाश की जा रही है और दोनों आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का