इटारसी रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी यात्री ने मचाया उत्पात, आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इटारसी: रेलवे स्टेशन मुसाफिर खाने पर एक शराब के नशे में धुत यात्री ने टिकट मशीन में तोड़फोड़ कर अफरातफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर रेलवे पुलिस (आरपीएफ) को सूचना दी। आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना सुबह 9:40 बजे की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक