मुख्यधारा में लौटे 21 माओवादी कैडर, 18 हथियार भी किए जमा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

“पूना मार्गम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत बस्तर के कांकेर ज़िले में आत्मसमर्पण

रिपोर्ट – प्रशांत जोशी

कांकेर, 26 अक्टूबर 2025: बस्तर रेंज के कांकेर ज़िले में आज 21 माओवादी कैडरों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। यह आत्मसमर्पण “पूना मार्गम: पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन” पहल के तहत हुआ।

आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला और 8 पुरुष कैडर शामिल हैं। इन कैडरों ने कुल 18 हथियार जमा किए, जिनमें 03 AK-47, 04 SLR, 02 INSAS, 06 .303, 02 सिंगल शॉट और 01 BGL हथियार शामिल हैं।

इन 21 कैडरों में 04 डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर (DVCM), 09 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं। यह कदम माओवादी विचारधारा के खात्मे और क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Kawardha Road Accident: दो कारों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत, महिला समेत 5 घायल

Kawardha Road Accident: लोखान गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की