भाजपा नेता विमल तारण ने की मारपीट की शिकायत, शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के निर्देश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Ram yadav

विदिशा। भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल प्रकाश तारण ने रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन पर हुए मारपीट हमले की शिकायत दर्ज कराई। तारण ने मामले की गंभीर जांच की मांग की है। शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मीडिया से बातचीत में विमल तारण ने इस हमले के पीछे भाजपा के पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा और विदिशा विधायक मुकेश टंडन का नाम होने की आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियां करते रहते हैं, संभवतः यही बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी हो।

इस बीच, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक