,

शिवलिंग खंडित होने से ग्रामीणों में आक्रोश नंदौरा गांव का पूरा मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Rakesh Chandvnshi

अमरवाड़ा: थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत नादोरा ग्राम में एक जिलाबदल और आदतन अपराधी ने धार्मिक स्थल पर घोर अमर्यादित और आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया है। शराब के नशे में धुत अपराधी ने पहले गांव की एक महिला से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और इसके बाद उसने गांव के मंदिर में स्थापित शिवलिंग को लात मारकर उखाड़ दिया और खंडित कर दिया। इस घटना से पूरे ग्राम में गहरा आक्रोश व्याप्त है। शराब के नशे में मचाया हंगामा ग्रामीण के अनुसार, गांव का यह आदतन अपराधी (जिसका पूर्व में जिलाबदल भी हो चुका है) मंगलवार की शाम शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। विवाद के दौरान उसने दो लोगों से भी मारपीट की। इसके बाद, उसका गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने सीधे गांव के मंदिर को निशाना बनाया और धार्मिक आस्था के प्रतीक शिवलिंग को लात मारकर उखाड़ दिया पीड़ितों और गवाहों को जान से मारने की धमकी मंदिर में तोड़फोड़ और शिवलिंग खंडित करने के बाद, अपराधी ने गांव वालों को खुलेआम धमकाया। सूत्रों के अनुसार, उसने कहा कि “मेरे खिलाफ जो भी कंप्लेंट लिखेगा या गवाही देगा, उसे जान से मार दूंगा।” इस धमकी के कारण ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं आस्था को ठेस पहुंचने से गहरा आक्रोश है।

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज