,

UP: सीएम योगी को धमकी भरा मैसेज भेजने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए कौन है वो 24 साल की युवती

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP CM YOGI

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को सीएम योगी के नाम एक धमकी भरा मैसेज आया था। जिसमें कहा गया गया था कि अगर उन्होंने दस दिन के अंदर इस्तीफ़ा नहीं दिया तो उनका हाल भी बाबा सिद्दीकी जैसा ही होगा। यह धमकी भरा मैसेज मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिला था। इस मैसेज के बाद सीएम योगी की सुरक्षा में लगी एजेंसियां एकदम अलर्ट पर आ गई थी। इस धमकी के बाद न सिर्फ यूपी की पुलिस बल्कि मुंबई की पुलिस भी आरोपी के तलाश में जुट गई थी। जसिके बाद अब मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

24 साल की महिला अरेस्ट
सीएम योगी के नाम धमकी भरा मैसेज आने के बाद मुंबई पुलिस के आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है। मुंबई पुलिस ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गई महिला मुंबई से ही पढ़ी-लिखी है। पुलिस ने महिला से पूछताछ के लिए नोटिस भेज दिया है। इस बात की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सीएम योगी को धमकी देने के आरोप में 24 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है।

गिरफ्तार की गई महिला कौन है
आज मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। महिला पढ़ी-लिखी बताई जा रही है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में BSC की है। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। अधिकारीयों की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक महिला के पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि महिला पढ़ी-लिखी जरूर है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति