भाई दूज 2025: तिलक कर भाई के जीवन में बढ़ाएं सौभाग्य और समृद्धि, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
भाई दूज 2025: तिलक कर भाई के जीवन में बढ़ाएं सौभाग्य और समृद्धि

देशभर में आज भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज 2025 मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह पर्व 23 अक्टूबर को उदया तिथि में पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8:17 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:47 बजे तक रहेगी। परंपरा के अनुसार भाई दूज का पर्व हमेशा उदया तिथि में मनाना शुभ माना जाता है।

तिलक का शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2025: भईया दूज पर होती है यमराज की पूजा, जानें चंद्रमा से क्या है  इस त्योहार का संबंध

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भाई दूज पर तिलक करने का सर्वोत्तम समय दोपहर 12:05 से 2:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान 12:05 से 1:30 बजे तक ‘शुभ चौघड़िया’ और 1:30 से 2:54 बजे तक ‘अमृत चौघड़िया’ रहेगी। अमृत चौघड़िया को सबसे फलदायी और सौभाग्यवर्धक माना गया है। इस समय मुहूर्त में भाई को तिलक करने से उसके जीवन में दीर्घायु, समृद्धि और सुख-शांति की वृद्धि होती है।

पूजा-विधि

भाई दूज पर पूजा और तिलक का कार्य सुबह नहीं बल्कि दोपहर के समय करना शुभ माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर आरती उतारती हैं, मिठाई खिलाकर उनके दीर्घ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

अंगूठे से तिलक करने का महत्व

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर टीका करने का ये रहेगा सबसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त,  नोट कर लें टाइमिंग - bhai dooj 2025 know puja ka shubh muhurat and pujan  vidhi tvisg - AajTak

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई को तिलक हमेशा अंगूठे से लगाना चाहिए। प्राचीन काल में राजाओं और योद्धाओं को युद्ध पर जाने से पहले अंगूठे से ही तिलक लगाया जाता था। अंगूठा वायु और अग्नि तत्व का प्रतिनिधि माना जाता है। अंगूठे से तिलक करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और भाई के भाग्य में सौभाग्य और उन्नति आती है।

भाई दूज पर भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं। यह त्योहार भारत में भाई दूज, भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया जैसे कई नामों से जाना जाता है।

इस वर्ष भी भाई-बहन अपने घरों में मिलकर तिलक, मिठाई और उपहारों के माध्यम से अपने रिश्ते को मजबूत करेंगे और भाई-बहन के अनमोल बंधन को और भी गहरा बनाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना