झारखंड की 10 बड़ी खबरें:  22 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 10 बड़ी खबरें:  22 अक्टूबर 2025

झारखंड में बीते 24 घंटे में अपराध, हादसे और मौसम से जुड़ी कई घटनाएं सुर्खियों में रहीं। कहीं दिव्यांग युवक की अधजली लाश मिली तो कहीं काली पूजा में बकरों की बलि ने ध्यान खींचा। पढ़िए प्रदेशभर की 10 प्रमुख खबरें एक नजर में:

1.रांची में दिव्यांग युवक की अधजली लाश मिली

घर से 30 रुपए लेकर निकला युवक सुबह जंगल में मृत मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

2. छठ पूजा से पहले घाटों पर धांधली

अरगोड़ा तालाब में रोक के बावजूद 500 रुपए में घाटों की बिक्री हो रही है। प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठे।

3. गुमला में ब्राउन शुगर के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

21.75 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.93 लाख कैश बरामद। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा।

4. पाकुड़ में टोटो पलटने से पांच घायल

काली पूजा के दिन हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

5. रांची में प्रदूषण से हवा हुई जहरीली

आतिशबाजी और शोर से शहर की एयर क्वालिटी खराब हुई, मानक सीमा से काफी ऊपर पहुंचा स्तर।

6. धनबाद में 252 साल पुराने काली मंदिर में पूजा

काली पूजा पर सैकड़ों बकरों की बलि दी गई। श्मशान घाट थीम पर पंडाल ने खींचा ध्यान।

7. मौसम विभाग का अलर्ट: छठ पर बारिश और ठंड बढ़ेगी

रांची समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड।

8. पलामू में टेंपो और बाइक की टक्कर में एक की मौत

टेंपो ने बाइक सवार को कुछ दूर तक घसीटा। पुराने नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा।

9. रिम्स में डॉक्टर समय से पहले ओपीडी छोड़ रहे

शाम 6 बजे तक चलने वाली ओपीडी में डॉक्टर 5 बजे तक ही जा रहे, मरीजों में नाराजगी।

10. गिरिडीह में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतरे

कोयला परिवहन दो दिनों से बाधित। पिछले महीने भी इसी रूट पर बेपटरी हुई थी गाड़ी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG