,

मां-बेटी की संदिग्ध मौत से सनसनी: मां फांसी पर झूलती मिली, पास में 10 साल की बेटी का शव

Report: Rajesh Sahu

बालोद | छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के शिकारी पारा इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसकी 10 वर्षीय बेटी मृत अवस्था में कमरे के अंदर मिलीं। मां की लाश फांसी के फंदे से झूलती मिली, जबकि बेटी का शव बगल में संदिग्ध हालत में पड़ा था।

मां ने पहले बेटी की हत्या कर खुद की ली जान, आशंका

पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले अपनी बच्ची का गला दबाकर हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

पति की मौत के बाद डिप्रेशन में थी महिला

मृतका की पहचान निकिता पडौती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निकिता के पति पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जिनकी दो वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद से निकिता मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही बालोद थाना पुलिस, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का मुआयना कर सबूत एकत्रित किए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…