आरएसएस मार्च में शामिल होने पर पंचायत विकास अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

कर्नाटक: रायचूर जिले में तैनात एक पंचायत विकास अधिकारी (PDO) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मार्च में हिस्सा लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारी की पहचान प्रवीण कुमार केवी के रूप में हुई है, जो सिरावर तालुक पंचायत में पदस्थ थे।

यह कार्रवाई ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग (RDPR) ने की है। विभाग ने यह कदम मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को भेजे गए पत्र के बाद उठाया, जिसमें उन्होंने सरकारी कर्मचारियों द्वारा RSS जैसे संगठनों के कार्यक्रमों में भाग लेने पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

आरएसएस की वर्दी में लिया था हिस्सा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार ने 12 अक्टूबर को लिंगसुगुर में आयोजित आरएसएस के शताब्दी समारोह के पथ संचलन (मार्च) में भाग लिया था। वे कार्यक्रम में संगठन की यूनिफॉर्म और हाथ में छड़ी लेकर शामिल हुए थे। इस घटना को सिविल सर्विस आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया।

सस्पेंशन ऑर्डर और जांच के निर्देश

आईएएस डॉ. अरुंधति चंद्रशेखर, आयुक्त (पंचायत राज विभाग), ने निलंबन आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी का यह आचरण राज्य सिविल सेवा (आचरण) नियम, 2021 के नियम 3 और 5(1) का उल्लंघन है, जिसमें राजनीतिक निष्पक्षता, अनुशासन और गैर-राजनीतिक आचरण की अपेक्षा की जाती है।

डॉ. चंद्रशेखर ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारी किसी भी राजनीतिक दल या संबद्ध संगठन की गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते। आदेश में कहा गया है कि प्रवीण कुमार के कार्य एक सरकारी कर्मचारी से अपेक्षित आचरण के अनुरूप नहीं थे।

जांच पूरी होने तक निलंबन जारी रहेगा

प्रवीण कुमार को विभागीय जांच पूरी होने तक निलंबित रखा गया है और इस अवधि में उन्हें केवल जीविकोपार्जन भत्ता (subsistence allowance) मिलेगा। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime