,

पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज से लिया नाम वापस

- Advertisement -
Ad imageAd image
पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स की मौत, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज से लिया नाम वापस

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। यह तनाव पिछले हफ्ते तब शुरू हुआ जब इस्लामाबाद ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हवाई हमला किया। 8 अक्टूबर से जारी झड़पों के बाद बुधवार शाम को दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई थी, लेकिन शुक्रवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए। इन एयर स्ट्राइक्स में पक्तिका प्रांत के रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जिसमें 8 लोग अपनी जान गंवा बैठे।

हवाई हमले में पक्तिका के अरगुन और बरमल जिलों में बमबारी की गई, जिसमें अफगानिस्तान के 3 युवा क्रिकेटर्स कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून ने अपनी जान गंवा दी। इस हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए और सात घायल हुए। खिलाड़ी मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने के लिए शाराना गए थे और लौटते समय निशाना बने।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जताया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट कीं। बोर्ड ने इसे अपने एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया।

ट्राई सीरीज पर संकट

इस घटना के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में भाग लेने से इनकार कर दिया। ट्राई सीरीज में पहले अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान शामिल होने वाले थे। अफगानिस्तान के नाम वापस लेने के बाद इस सीरीज का आयोजन असमय संकट में फंस गया है। पहले दो मुकाबले रावलपिंडी और बाकी फाइनल लाहौर में खेले जाने थे।

राशिद खान ने जताया दुख

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों में मारे गए क्रिकेटरों पर गहरा दुख व्यक्त किया। अपने X अकाउंट पर उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान पर हाल ही में हुए इन हमलों में महिलाओं, बच्चों और उन युवा क्रिकेटरों की जान गई, जो विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते थे। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पाकिस्तान में होने वाले आगामी मैचों से हटने के फैसले का वह समर्थन करते हैं। राशिद ने इस कठिन समय में अपने लोगों के साथ होने की बात कही और कहा कि हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे पहले आनी चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस