अब खंडवा जिले में दो साल के मासूम की मौत, झोला छाप डॉक्टर के गलत इलाज से हुई मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal


खंडवा : जिले पिपलोद थाना क्षेत्र में एक झोला छाप डॉक्टर के गलत उपचार से दो साल के मासूम की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। आज खंडवा के जिला अस्पताल में मासूम का पोस्टमार्टम कराया जा था है।

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। पिपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा गांव में एक झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से एक मासूम दो साल के बच्चे की जान चली गई। डॉक्टर ने गलत उपचार दिया, जिसके चलते बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस घटना पर स्थानीय आदिवासी संगठन जयस (जय आदिवासी युवा शक्ति) ने तीखा आक्रोश जताया है। आरोपी डॉक्टर हिमांशु पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। अब हम आपको इस घटना की पूरी डिटेल्स बताते हैं। यह दुखद घटना गांधवा गांव घटी है। यहां के निवासी अभी भी सदमे में हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका दो साल का बेटा बीमार था। आदिवासी लाभु जमरे ने बताया कि स्थानीय झोला छाप डॉक्टर हिमांशु से इलाज करवाया, जो बिना किसी मेडिकल डिग्री के प्रैक्टिस कर रहा था। बुधवार रात को खंडवा ले जाने को वाहन नहीं था तो इनसे इलाज कराया। डॉक्टर ने बच्चे को गलत इंजेक्शन और स्लाइन चढ़ा दी। चार बोतल स्लाइन चढ़ने से बच्चे की हालत तेजी से बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
बच्चे की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जयस संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पीपलोद थाने पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संगठन के नेता अंतर डाबर ने कहा कि ऐसे फर्जी डॉक्टर ग्रामीण इलाकों में गरीबों की जान से खेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जयस नेता श्री डाबरबोले यह पहली घटना नहीं है। हमारे आदिवासी भाई-बहनों को ऐसे झोला छाप डॉक्टरों का शिकार बनना पड़ता है। हम आक्रोशित हैं और मांग करते हैं कि डॉक्टर हिमांशु को गिरफ्तार किया जाए। सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करे, नहीं तो हम आंदोलन तेज करेंगे।
उन्होंने कहा मेरा बेटा बस थोड़ा बीमार था। हमने डॉक्टर हिमांशु पर भरोसा किया, लेकिन उसने गलत दवा दी। अब हमारा बच्चा चला गया। हम न्याय चाहते हैं।
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। आरोपी डॉक्टर हिमांशु पर अभी मर्ग कायम किया गया है। डॉक्टर पर लापरवाही के तहत FIR दर्ज करने की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, डॉक्टर फिलहाल फरार बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले में जांच कर रहा है कि आरोपी बिना लाइसेंस के कैसे प्रैक्टिस कर रहा था।

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता