गोरखपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध खजूर और ब्रेड के बीच छुपाकर लाई जा रही नमकीन की खेप जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
गोरखपुर में फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध खजूर और ब्रेड के बीच छुपाकर लाई जा रही नमकीन की खेप जब्त

Reporter: Arun Kumar, Edit By: Mohit Jain

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खजूर और नमकीन की भारी खेप जब्त की। यह कार्रवाई नौसढ़ स्थित प्राइवेट बस स्टॉप और गोरखनाथ क्षेत्र में एक डिलीवरी वैन पर की गई।

प्राइवेट बस से आ रहा था संदिग्ध खजूर

असिस्टेंट फूड कमिश्नर डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से प्राइवेट बस के जरिए गोरखपुर लाया जा रहा संदिग्ध खजूर जब्त किया गया है। मौके पर लगभग 50 से अधिक डिब्बे खजूर बरामद हुए। जांच में पाया गया कि डिब्बों पर FSSAI नंबर और मैन्युफैक्चरिंग डेट दर्ज नहीं थी, जिससे इनके फूड सेफ्टी मानकों पर सवाल उठे हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में खजूर में ऐसे तत्व पाए जाने की संभावना है जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ब्रेड के बीच छुपाकर लाई जा रही थी नमकीन की खेप

खाद्य विभाग की दूसरी टीम ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में गोरखनाथ क्षेत्र में एक डिलीवरी वैन की जांच की। टीम को वैन में ब्रेड के बीच छिपाई गई मिठाई और नमकीन की बड़ी खेप मिली।

मौके पर पहुंचे तीन लोगों से पूछताछ की गई और उनका नमूना लिया गया। विभाग ने बताया कि जब्त किए गए खाद्य पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख है।

सख्त जांच और कार्रवाई की चेतावनी

फूड विभाग ने साफ किया है कि मानकहीन और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिना ब्रांड, मैन्युफैक्चरिंग डेट और FSSAI नंबर वाले खाद्य उत्पादों की खरीद से बचें।

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं