Mohit Jain
मुंगेली जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान और वारदात
जानकारी के अनुसार, आरोपी सूर्यकांत कोशले ने नाबालिक को अकेला पाकर घृणित वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुंगेली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 147/25, धारा 64(1), 65(1), 338 बीएनएस और धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
मुंगेली पुलिस की तत्परता से आरोपी अब सलाखों के पीछे है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।





